,

Swachhta Mitra : सीएम मोहन ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पुण्य पत्तल उठाने में

Swachhta Mitra Samman cm mohan

Swachhta Mitra : भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 नवंबर को उज्जैन के गीता भवन में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में सहभागिता की। उन्होंने कार्यक्रम में आए स्वच्छता मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन शहर के सभी 3000 सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में की बागडोर संभालने के बाद लालकिले से देश में स्वच्छता के लिए बड़े अभियान का श्रीगणेश किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को 27 में 9 पुरस्कार मिले हैं। मध्यप्रदेश देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में सबसे आगे है।

Swachhta Mitra

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां का मालवांचल लगातार स्वच्छ शहरों की सूची में अग्रणी बना हुआ है। इंदौर के साथ अब देपालपुर ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झंडे गाड़े हैं। यह शहर पुराने सर्वे में 1700वें स्थान पर था, लेकिन अब देपालपुर नंबर-1 बना है। इंदौर भी 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान पर आया है।

उज्जैन और देवास को भी अलग-अलग श्रेणियों में स्वच्छता पुरस्कार मिले हैं। चंबल में ग्वालियर, महाकौशल में जबलपुर, विंध्य में रीवा और मध्य में बुधनी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नया मुकाम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और स्वच्छता मित्रों को बधाई दी।

Swachhta Mitra : प्रकृति से मिलती है स्वच्छता की प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5000 वर्ष पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया था कि जितना पुण्य भोजन कराने में है, उससे अधिक पत्तल उठाने में है। यह एक पवित्र कार्य है। वे बगैर किसी संकोच के महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी बने। दीपावली भी हमें स्वच्छता का संदेश देती है। महालक्ष्मी के साथ झाड़ू का भी पूजन होता है। वहीं, शीतला माता की प्रतिमा के एक हाथ में भी झाड़ू होता है।

स्वच्छता की प्रेरणा हमें प्रकृति और पेड़-पौधों से भी मिलती है, जो कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर स्वच्छ वायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और वायुमंडल को साफ रखने में हमारी मदद करते हैं।

Swachhta Mitra : साफ-सफाई रखना हम सभी का उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में यह क्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में गीले कचरे को प्रोसेस्ड कर बिजली तैयार की जा रही है। फूलों से अगरबत्ती बनाने, सूखे कचरे को ईंधन बनाने, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट जैसे कार्य भी महत्वपूर्ण हैं।

ये भी जानिए : IPL 2027 : एमएस धोनी ने लिया संन्यास, अब CSK में निभाएंगे ये भूमिका, भावुक हुईं टीम की मालकिन रूपा गुरुनाथ

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…