,

Khabar zara hatke: मुजफ्फरपुर में शादी के बाद खुला दूल्हे का राज, 200 के नोट ने बिगाड़ दी विदाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/khabar-zara-hatke-muzaffarpur-fake-groom-case/

Khabar zara hatke: Muzaffarpur से शादी में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रातभर धूमधाम से शादी की रस्में चलीं, लेकिन सुबह विदाई के समय एक 200 रुपये के नोट ने दूल्हे का पूरा राज खोल दिया।

धोखाधड़ी का पता चलते ही दुल्हन पक्ष ने विदाई से साफ इनकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

Khabar zara hatke: तिलक किसी और का, शादी किसी और से कराने का आरोप

मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मनियारी इलाके से शुक्रवार रात बारात आई थी। रातभर शादी की सभी रस्में पूरी हुईं और किसी को भी शक नहीं हुआ कि मंडप में बैठा दूल्हा वही नहीं है, जिससे रिश्ता तय हुआ था। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि तिलक किसी दूसरे युवक का हुआ था, जबकि शादी किसी और लड़के से कराई गई।

Khabar zara hatke: 200 रुपये के नोट से खुली पोल

शनिवार सुबह विदाई के दौरान एक महिला ने दूल्हे की परीक्षा लेने के लिए उसे 200 रुपये का नोट दिया और पूछा कि यह कितने का नोट है। दूल्हे ने 200 रुपये के नोट को 2000 रुपये का नोट बता दिया। इसके बाद महिलाओं को शक हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

Khabar zara hatke: दुल्हन पक्ष ने विदाई से किया इनकार

मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष ने इसे धोखाधड़ी बताते हुए लड़की को भेजने से साफ मना कर दिया। देखते ही देखते शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया।

Khabar zara hatke: मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद Bihar Police की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। हालांकि दुल्हन पक्ष अपने फैसले पर अड़ा रहा, जिसके बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Khabar zara hatke: एक युवक हिरासत में

पुलिस ने मामले में दूल्हा पक्ष के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शादी में किस तरह की धोखाधड़ी की गई।

read also: OMG एक ही मां से जन्मीं जुड़वां बहनें, लेकिन अलग-अलग पिता, जानिए हैरान कर देने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर