Gwalior : लॉ छात्रा अपहरण मामला: पुलिस के सामने छात्रा का बड़ा खुलासा, आरोपी ने गन दिखाकर बनवाया था वीडियो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior ग्वालियर के महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के बाहर से हुए सनसनीखेज अपहरण मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस द्वारा बरामद की गई छात्रा ने अपने बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें उसने आरोपी जीतू तोमर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पूरी तरह दबाव में बनवाया गया था।

Gwalior जबरन अपहरण और हथियार के बल पर वीडियो

छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार को कॉलेज के सामने से आरोपी जीतू तोमर उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया था। अपहरण के बाद आरोपी ने अवैध पिस्टल (गन) दिखाकर उसे डराया और एक वीडियो रिकॉर्ड किया। छात्रा ने खुलासा किया कि वीडियो बनाने के दौरान आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा था कि वह “केवल हंस दे” ताकि यह लगे कि वह अपनी मर्जी से जा रही है।

Gwalior आरोपी का दावा और पुलिस की बरामदगी

इससे पहले आरोपी जीतू तोमर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि छात्रा अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण दोनों को कानपुर और उरई के बीच एक बस से पकड़ा गया। पुलिस ने न केवल छात्रा को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि आरोपी जीतू तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।

Gwalior ‘हंसने’ के पीछे का खौफनाक सच

छात्रा के ताजा बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिसे आरोपी प्रेम-प्रसंग या मर्जी का मामला बता रहा था, वह दरअसल हथियार के दम पर रची गई एक साजिश थी। पुलिस अब इस मामले में किडनैपिंग के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। छात्रा को बयान दर्ज करने के बाद सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Read this: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और