Pentagon UFO Files : पहली बार सार्वजनिक हुईं 161 सीक्रेट फाइलें
Pentagon UFO Files : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (United States Department of Defense) यानी पेंटागन ने पहली बार UFO और एलियन से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक की हैं। इन दस्तावेजों में दशकों पुराने सैन्य रिकॉर्ड, अंतरिक्ष यात्रियों के बयान और रहस्यमयी उड़ती वस्तुओं से जुड़ी रिपोर्ट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये फाइलें राष्ट्रपति Donald Trump के निर्देश के बाद सार्वजनिक की गईं।

Pentagon UFO Files : अपोलो मिशन के एस्ट्रोनॉट्स ने किए रहस्यमयी दावे
जारी दस्तावेजों में Apollo Program मिशनों से जुड़ी कई रिपोर्ट शामिल हैं। चांद पर कदम रखने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री Buzz Aldrin ने दावा किया था कि उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा के दौरान तेज चमकती रोशनी जैसी रहस्यमयी चीज देखी थी। उनके मुताबिक यह किसी सामान्य अंतरिक्ष गतिविधि जैसी नहीं लग रही थी।
Pentagon UFO Files : अंतरिक्ष में दिखीं चमकती लाइट और कण
Alan Bean ने भी अपोलो-12 मिशन के दौरान चमकते कण और फ्लैशिंग लाइट देखने की बात कही थी। वहीं Apollo 17 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में आतिशबाजी जैसी चमक दिखाई देने का दावा किया था। हालांकि बाद में कुछ वैज्ञानिकों ने इसे बर्फ के कणों पर पड़ने वाली रोशनी बताया।
Pentagon UFO Files : जेमिनी 7 मिशन की रिकॉर्डिंग भी आई सामने
फाइलों में Gemini 7 मिशन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है। इसमें अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक बोर्मन ने मिशन कंट्रोल को बताया था कि उन्होंने अपने अंतरिक्ष यान के पास एक अनजान वस्तु और लाखों चमकते कण देखे थे।
Pentagon UFO Files : आम लोगों और सैनिकों ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
पेंटागन की रिपोर्ट में कई आम नागरिकों और सैनिकों के दावे भी शामिल हैं। 1957 में एक व्यक्ति ने FBI को बताया था कि उसने आसमान में गोल आकार की बड़ी उड़ने वाली वस्तु देखी थी। वहीं 2023 में कुछ अमेरिकी नागरिकों ने तेज रोशनी के बीच धातु जैसी उड़ती वस्तुएं देखने का दावा किया।
Pentagon UFO Files : मिडिल ईस्ट में भी दिखे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट
अमेरिकी सेना द्वारा इराक, सीरिया और यूएई में रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो भी जारी किए गए हैं। इन वीडियो में तेज रफ्तार से उड़ती अंडाकार वस्तुएं दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट में इन्हें संभावित मिसाइल या अनजान उड़ने वाली वस्तु बताया गया है।
Pentagon UFO Files : एलियन बहस फिर हुई तेज
इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद अमेरिका में UFO और एलियन को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। कई लोग इसे पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं, जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि सरकार लोगों का ध्यान दूसरे मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रही है।
Pentagon UFO Files : पेंटागन ने क्या कहा?
अधिकारियों ने साफ किया है कि इन फाइलों में मौजूद जानकारी केवल घटनाओं और चश्मदीदों के बयानों पर आधारित है। इन्हें एलियन या UFO के अस्तित्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जा सकता।
read more : Arrah: बिहारी युवक की हत्या और शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जन सुराज का ‘आक्रोश मार्च’

