Swadesh News की खबर का असर, विकासनगर के आसन पुल पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, 1 साल बाद जागा प्रशासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/swadesh-news-vikasnagar-asan-bridge-repair/

Report by: Indra Pal Singh

Swadesh News: Vikasnagar में आसन पुल के पास लंबे समय से खराब पड़े मार्ग को लेकर चल रही शिकायतों के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वदेश न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार दबाव के बाद अब NH-72A पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Swadesh News: एक साल से हादसों का कारण बने थे गड्ढे

धर्मावाला और हरबर्टपुर के बीच स्थित आसन पुल पर पिछले करीब एक साल से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे।

Swadesh News

यह मार्ग लगातार हादसों का कारण बन रहा था और स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। खासतौर पर 90 डिग्री के खतरनाक मोड़ और गलत एलाइनमेंट की वजह से यहां स्थिति और ज्यादा गंभीर बनी हुई थी।

Swadesh News: जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया था रोष

इस समस्या को लेकर धर्मावाला, शाहपुर कल्याणपुर, कुंजाग्रंट और आदूवाला-जुडली के ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन-प्रशासन के सामने नाराजगी जाहिर की थी।

स्थानीय निवासी सचिन कुमार और वेद प्रकाश शर्मा समेत कई जागरूक नागरिकों ने भी सड़क की खराब हालत को लेकर आवाज उठाई थी।

Swadesh News: रिपोर्ट के बाद हरकत में आया विभाग

स्वदेश न्यूज़ ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से दिखाते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

इसके बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और अब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास स्थित इस संवेदनशील मार्ग पर पैचवर्क का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

Swadesh News: लोगों ने जताया संतोष

मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने राहत और संतोष जताया है।

लोगों का कहना है कि लंबे समय से खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था, लेकिन अब स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।

Swadesh News: जनहित के मुद्दों को उठाने का प्रयास

स्वदेश न्यूज़ ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उनके तार्किक अंजाम तक पहुंचाना है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क की मरम्मत जल्द पूरी होगी और आने वाले समय में यहां सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।

read also: Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया