,

Korba Development Plans: कोरबा में “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर कुणाल दुदावत, विकास योजनाओं पर किया संवाद

Korba Development Plans


Korba Development Plans: अधोसंरचना, शिक्षा और रोजगार पर प्रशासन का फोकस

Korba Development Plans: कोरबा जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत आज प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले के पत्रकारों से सीधा संवाद किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिले में अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

Korba Development Plans: स्किल डेवलपमेंट और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

कलेक्टर ने कहा कि कोरबा एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए यहां स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में खेल और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर से चर्चा की।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…