,

National Lok Adalat: कोरिया जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, हजारों मामलों की हुई सुनवाई

National Lok Adalat

National Lok Adalat: 43 खंडपीठों में सिविल और राजस्व मामलों का हुआ निराकरण

National Lok Adalat: कोरिया जिले के जिला एवं सत्र न्यायालय में 9 मई 2026 को वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में बैंक, इंश्योरेंस कंपनी, बिजली विभाग, नगर पालिका और टेलीकॉम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लोक अदालत में सिविल न्यायालय की 14 और राजस्व न्यायालय की 29 सहित कुल 43 खंडपीठों में मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सिविल एवं राजस्व न्यायालय से जुड़े कुल 17,603 मामलों पर विचार किया गया, जबकि 2,714 लंबित मामलों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

National Lok Adalat: “विवाद खत्म होते हैं, रिश्ते नहीं”- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा अग्रवाल ने कहा कि लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विवाद समाप्त हो जाते हैं, लेकिन रिश्तों में कड़वाहट नहीं आती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

लोक अदालत के माध्यम से आम लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिलने से न्यायिक प्रक्रिया को भी गति मिल रही है। प्रशासन और न्यायालय ने इसे जनता के लिए बेहद उपयोगी पहल बताया है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…