,

MP Higher Education Modernization : उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण, तकनीक आधारित शिक्षा हुई गुणवत्तापूर्ण

MP Higher Education Modernization: स्मार्ट क्लास और डिजिटल सुविधाओं से बदल रही मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था

MP Higher Education Modernization : मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में अब आधुनिक तकनीक के साथ युवाओं का भविष्य गढ़ने की तैयारी को गति मिली है। महाविद्यालयों में आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को स्मार्ट, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। स्मार्ट क्लासरूम, हाई-स्पीड इंटरनेट, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और डिजिटल लर्निंग संसाधनों से लैस कॉलेज नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

MP Higher Education Modernization : कॉलेजों में शिक्षा को मिली रफ्तार, डिजिटल आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

उच्च शिक्षा को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों में अधोसंरचना विकास एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप महाविद्यालयों में डिजिटल संसाधनों का विस्तार, प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा ऑनलाइन प्रशासनिक प्रणालियों के विकास से प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली में व्यापक परिवर्तन आया है।

MP Higher Education Modernization : उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षण को गति, आधुनिक शिक्षा से सशक्त होगा युवा भविष्य

विश्व बैंक वित्तपोषित मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट, वर्चुअल स्मार्ट क्लास, आधुनिक कंप्यूटर लैब, ई-बुक्स तथा अन्य डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो रहा है। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन अध्ययन, प्रायोगिक प्रशिक्षण और विभिन्न कौशल आधारित गतिविधियों का बेहतर अवसर मिल रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश के महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया वातावरण विकसित हुआ है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा संस्थानों में भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक सक्षम और प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं।

MP Higher Education Modernization : उच्च शिक्षा में डिजिटल शिक्षण को गति

• 212 कॉलेजों में हाई-स्पीड इंटरनेट, 200 में स्मार्ट क्लास
• 123 में कंप्यूटर लैब और 10 में डिजिटल स्टूडियो
• डिजिटल स्टूडियो से बढ़ा गुणवत्तापूर्ण ई-कंटेंट का दायरा
• हाई-स्पीड इंटरनेट से मजबूत हुई डिजिटल शिक्षण व्यवस्था

• वर्चुअल स्मार्ट क्लास से विशेषज्ञ शिक्षकों तक आसान पहुंच
• आधुनिक कंप्यूटर लैब से डिजिटल कौशल को मिल रही नई गति
• ई-बुक्स और डिजिटल लाइब्रेरी से अध्ययन सामग्री हुई सुलभ
• ऑनलाइन प्रणालियों से प्रशासन हुआ अधिक पारदर्शी और प्रभावी
• भवन उन्नयन और आधुनिक सुविधाओं से सशक्त हुए 247 महाविद्यालय

MP Higher Education Modernization : स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा, रोजगारोन्मुख और डिजिटल स्किल्स पर फोकस

• प्रदेश के 200 शासकीय महाविद्यालयों में वर्चुअल स्मार्ट क्लास स्थापित।
• कक्षाओं में इंटरैक्टिव पैनल, कैमरा, लैपटॉप, ऑडियो-वीडियो उपकरण,
• यूपीएस तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध।
• विद्यार्थी विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के व्याख्यान से सीधे जुड़ रहे।

• प्रदेश के 10 शासकीय महाविद्यालयों में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो स्थापित।
• विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों का ई-कंटेंट तैयार किया जा रहा है।
• रिकॉर्डिंग,एडिटिंग,डिजिटल,आधुनिक सुविधाओं से तैयार अध्ययन सामग्री।
• अध्यन सामग्री का उपयोग ऑनलाइन शिक्षण,गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन।
• विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान,डिजिटल सामग्री का मिल रहा लाभ।
• प्रदेश के 212 शासकीय महाविद्यालयों में 50 एमबीपीएस इंटरनेट लीज़ लाइन।

• ऑनलाइन कक्षाओं, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-कंटेंट, शोध गतिविधियों का संचालन।
• विभागीय ऑनलाइन सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी और निर्बाध।
• ऑनलाइन माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन सुनिश्चित किया जा रहा।
• प्रशिक्षण कार्यक्रमों, वेबिनार, कार्यशालाओं,प्रतियोगी परीक्षाओं का मार्गदर्शन।
• विद्यार्थियों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित दक्षता विकसित करना लक्ष्य।
• 123 महाविद्यालयों में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं।

• लैबों में कंप्यूटर तथा अन्य आवश्यक आईटी उपकरण उपलब्ध कराए गए।
• 100 अन्यट महाविद्यालयों में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही हैं।
• 8 विश्वविद्यालयों तथा 529 महाविद्यालयों को ई-बुक्स की सुविधा उपलब्ध।
• अध्ययन सामग्री ऑनलाइन, स्वाध्याय और शोध कार्य को भी प्रोत्साहन।

ये भी जानिए : Health Tips : एलोवेरा के चमत्कारिक फायदे: त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक वरदान

बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इन

Israel को 40 हजार भारी बम देगा अमेरिका? ट्रंप प्रशासन ने तैयार किया 2.8 अरब डॉलर का बड़ा हथियार सौदा

Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इजरायल के लिए करीब 2.8

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में बारिश थमी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के