,

Gwalior : बदहाल हाईवे और मौत का गुस्सा, बरेठा टोल प्लाजा पर बुलेट सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan, Edit : Yoganand Shrivastva

Gwalior ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बुलेट सवार दो नकाबपोश युवकों ने सरेराह अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला किसी लूट के इरादे से नहीं, बल्कि हाईवे की खराब स्थिति और एक सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के प्रति आक्रोश जताने के लिए किया गया था। हमलावरों ने मौके पर एक धमकी भरी पर्ची भी छोड़ी है, जिसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि “या तो हाईवे बनाओ या टोल हटाओ।”

दहशत का मंजर: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Gwalior भिंड की ओर से आए हेलमेट पहने दो बुलेट सवारों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गनीमत रही कि इस गोलाबारी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फायरिंग के कारण टोल बूथ के कंप्यूटर और फर्नीचर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में पर्ची फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 5 खाली कारतूस बरामद किए हैं। टोल सुपरवाइजर रोहित कुमार की शिकायत पर महाराजपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदले की आग: ‘आकाश भदौरिया’ की मौत बनी हमले की वजह

Gwalior पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि इस हमले का सीधा संबंध 15 फरवरी को भिंड बायपास पर हुए एक दर्दनाक हादसे से है। उस दिन भिंड निवासी आकाश भदौरिया अपने भाई के साथ मौसी के घर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। अस्पताल ले जाते समय आकाश ने दम तोड़ दिया था। फेंक गई पर्ची में आकाश की मौत का जिक्र करते हुए हाईवे की बदहाली को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराया गया है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि खराब सड़कों के कारण आए दिन मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

पुलिस तफ्तीश: आरोपियों की पहचान के लिए घेराबंदी तेज

Gwalior हादसे के बाद टैंकर चालक संजू यादव के खिलाफ केस तो दर्ज हुआ था, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा था। अब इस फायरिंग कांड ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज और बुलेट के नंबरों के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं जो संकेत दे रहे हैं कि हमलावर आकाश के करीबी या परिचित हो सकते हैं, जो प्रशासन की अनदेखी से नाराज थे। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Read this: RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल – सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की