Tamil Nadu में विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई; अब किसके साथ बनाएंगी सरकार?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/tamil-nadu-election-result-vijay-tvk/

Tamil Nadu: विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी ने कुल मिलाकर 107 सीटें जीत ली हैं। हालांकि राज्य में बहुमत का आंकड़ा 117 है, जिससे टीवीके 10 सीट पीछे रह गई है।

Tamil Nadu: सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की जरूरत

विजय को सरकार बनाने के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन जुटाना होगा। राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ही ऐसी बड़ी पार्टियां हैं जिनके पास पर्याप्त विधायक हैं, लेकिन इन दोनों के साथ टीवीके का गठबंधन होना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में विजय को छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Tamil Nadu: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

Tamil Nadu

नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने विजय को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं का आभार जताते हुए तमिलनाडु के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, जबकि राहुल गांधी ने विजय से बातचीत कर उन्हें बधाई दी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।

Tamil Nadu: कांग्रेस के साथ बढ़ सकती है नजदीकी

चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कई नेता टीवीके के साथ गठबंधन के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी डीएमके गठबंधन में बनी रही। अब नतीजों के बाद कांग्रेस में मंथन जारी है। विजय के पिता ने कांग्रेस को खुला न्योता देते हुए सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस टीवीके को बाहर से समर्थन दे सकती है या गठबंधन में शामिल हो सकती है।

Tamil Nadu: बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना बेहद कम

टीवीके ने चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक विरोधी बताया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से दूरी बनाए रखी थी। विजय ने स्पष्ट किया था कि वह सांप्रदायिक ताकतों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। ऐसे में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

Tamil Nadu: छोटे दलों और वामपंथी पार्टियों पर नजर

वर्तमान स्थिति में विजय के पास सबसे व्यवहारिक विकल्प छोटे क्षेत्रीय दलों, निर्दलीय विधायकों और वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का है। उनकी छवि एक सेकुलर और द्रविड़ राजनीति के समर्थक नेता के रूप में उभर रही है, जो इस तरह के गठबंधन को मजबूती दे सकती है।

read also: Aaj ka Panchang: अंगारक चतुर्थी, गंडमूल योग और शुभ मुहूर्त जानें

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन