,

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने गव्य गणेश जी का किया विसर्जन

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल। अगले बरस भगवान गणेश के शीघ्र आगमन की प्रार्थना और नगर वासियों की खुशहाली की कामना के साथ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अपने परिवार सहित प्रथम पूज्य रिद्धि-सिद्धि के दाता गव्य गणेश जी (गाय के गोबर से निर्मित) का विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर निगम कुंड प्रेमपुरा पर विसर्जन किया।

गौरतलब है कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूर्यवंशी ने इस वर्ष अपने घर में गाय के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमा को स्थापित कर एक मिसाल पेश की। विसर्जन के अवसर पर उन्होंने राजधानी समेत पूरे प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

नगर निगम अध्यक्ष का यह कदम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पारंपरिक आस्था को निभाते हुए भी प्रकृति की रक्षा की जा सकती है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना