गुजरात सरकार ने मोटेरा ओलंपिक प्रोजेक्ट के लिए आश्रमों को हटाने का आदेश दिया, 140 एकड़ ज़मीन अधिग्रहण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गुजरात सरकार ने मोटेरा में सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव और ओलंपिक सुविधाओं के विकास के लिए तीन आश्रमों की ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से 140 एकड़ ज़मीन खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें असाराम आश्रम के पास 120 एकड़ ज़मीन है, जबकि बाकी की ज़मीन भारतीय सेवा समाज और सदाशिव प्रज्ञा मंडल के पास है।

सरकार का आरोप: आश्रमों ने सरकारी ज़मीन पर कब्जा किया

जिला कलेक्टर कार्यालय का कहना है कि असाराम आश्रम ने सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और इसका इस्तेमाल चैरिटेबल कामों के बजाय कमर्शियल गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने पिछले साल ही इस ज़मीन को खेल परियोर्जनाओं के लिए चिन्हित किया था, लेकिन प्रक्रियात्मक देरी के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई। अब लास्ट वीक नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

मुआवजे का मुद्दा: सरकार और आश्रमों में टकराव

सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें AMC कमिश्नर, AUDA CEO और अहमदाबाद कलेक्टर शामिल हैं। यह कमेटी मुआवजे (या तो वैकल्पिक ज़मीन या नकद) का फैसला करेगी। लेकिन, सरकार प्राइम लैंड देने से हिचक रही है, क्योंकि उसका मानना है कि आश्रम वैसे ही अवैध कब्जाधारी हैं।

ओलंपिक मास्टर प्लान: क्या होगा विकसित?

गुजरात सरकार की 650 एकड़ की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है:

  • 280 एकड़ – खेल सुविधाएं
  • 240 एकड़ – ओलंपिक विलेज
  • 50 एकड़ – साबरमती रिवरफ्रंट के किनारे इंफ्रास्ट्रक्चर

यह पूरी परियोजना मोटेरा, सुगाद, भाट और कोटेश्वर में फैली हुई है।

क्या होगा आगे?

अब देखना होगा कि आश्रम सरकार के नोटिस को स्वीकार करते हैं या कानूनी लड़ाई लड़ते हैं। अगर मामला कोर्ट तक पहुंचता है, तो परियोजना में और देरी हो सकती है।

Ye Bhi Pade – ब्राह्मणवाद पर मैं पेशाब करूँगा!” – अनुराग कश्यप ने ‘फुले’ विवाद में क्यों दिया ऐसा विस्फोटक बयान?

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन