,

UP: बिजनौर में कार और ऑटो की टक्कर, दुल्हा – दुल्हन समेत सात की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार और टेंपो(ऑटो) की टक्कर हो गई। जिसमें दुल्हा दुल्हन सहित 7 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में से 6 लोग एक ही परिवार के थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख जताया है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक धामपुर के हरिद्वार – काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात 2 बजे यह हादसा हुआ। घना कोहरा होने के बाद भी कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और ऑटो को ठोक दिया। हादसे में नवविवाहित जुड़े समेत 7 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद चीख पुकार मच गई।

इनकी हुई मौत
हादसे का शिकार हुआ परिवार मुरादाबाद से निकाह करके घर ऑटो से आ रहा था। हादसे में घर के मुखिया खुर्शीद (65) पुत्र सद्दीक और उनके बेटे दूल्हा विशाल(25), दुल्हन खुशी (22), हल्दौर थाना इलाके के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढ़ू मुमताज(32), साली रूबी (28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्री मुमताज की मौत हुई है। मृतकों में जिला मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह (45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल हैं।

सीएम योगी ने राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
CMO से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक