,

गढ़वा में दर्दनाक हादसा: नदी पार करते समय युवक बहा, दो किलोमीटर दूर मिला शव

Tragic accident in Garhwa: Young man swept away while crossing the river, body found two kilometers away

रिपोर्ट- धर्मेद्र कुमार

गढ़वा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और इसी बीच एक बड़ा हादसा हो गया। चिनियां थाना क्षेत्र के ग्राम बेता के टोला जोरीकरम निवासी विजय सिंह की नदी पार करते समय मौत हो गई।

साप्ताहिक बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार विजय सिंह पास के मुरटंगी गांव के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे घर जाते समय बीच रास्ते में पड़ने वाली कुसुमदाहा नदी को पार करते वक्त वह तेज बहाव में बह गए। नदी का उफान इतना प्रचंड था कि विजय सिंह को बहाकर करीब दो किलोमीटर दूर डंडडुबी नदी तक ले गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर निकाला शव

घटना की जानकारी मिलते ही चिनियां थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रात में ही शव को नदी से बाहर निकाला गया और थाने लाया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

बारिश से बढ़ रहा खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के चलते क्षेत्र की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं, जिससे लोगों को नदी पार करने में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में नदी पार करने से बचें और सतर्क रहें।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…