,

बोकारो में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े निर्देश

Strict security instructions on Independence Day and Janmashtami in Bokaro

बोकारो। आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (16 अगस्त) को लेकर बोकारो पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश जारी किए हैं।
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों और संबंधित डीएसपी को आदेश दिया कि दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।

नक्सल इतिहास को देखते हुए सतर्कता

एसपी ने कहा कि बोकारो एक समय नक्सल प्रभावित जिला रहा है, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दौरान विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। इस मौके पर जिले भर में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

जन्माष्टमी पर भी विशेष निगरानी

16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व है। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस दिन भी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने बताया कि हाल ही में काफी संख्या में फोर्स और अधिकारी देवघर गए थे, जो अब लौट चुके हैं, जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

हालिया हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई

माराफारी थाना क्षेत्र में जुआ खेलते समय हुई हत्या पर एसपी ने कहा कि पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही इस पर सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…