,

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, भोपाल में 8° और इंदौर में 9° दर्ज, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, भोपाल में 8° और इंदौर में 9° दर्ज, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश इस बार नवंबर में ठिठुर रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात के दौरान भोपाल में 8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.9 डिग्री, उज्जैन में 11.7 डिग्री और जबलपुर में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रीवा में 7.5 डिग्री और छतरपुर के नौगांव में 7.8 डिग्री सबसे कम तापमान रहा।

प्रदेश में तेज ठंड का कारण
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण उत्तरी हवाएं सीधे मध्य प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से रातें कड़ाके की ठंड वाली हैं, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान अधिक नहीं गिरता।

शीतलहर का अलर्ट जारी
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में अति शीतलहर और शीतलहर का असर रहा है। अगले 3 दिन भी कोल्ड वेव का अलर्ट जारी रहेगा।

अलग-अलग जिलों में तापमान
राजगढ़, रीवा, सतना, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, देवास, सीहोर, निवाड़ी, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी और अनूपपुर में शीतलहर का अलर्ट है। भोपाल में लगातार 8 दिन तक शीतलहर का असर देखा गया।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति