,

खान दुर्घटना में मृत कर्मी के परिजन शव के साथ धरने पर

Relatives of the worker who died in the mine accident staged a sit-in protest with the body

रिपोर्ट- सुधीर कुमार सिंह

विधायक जयराम महतो पहुंचे समर्थन में

बाघमारा। बीसीसीएल एरिया-04 अंतर्गत संचालित बि. माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड माइन में हुए हालिया हादसे के बाद मृत कर्मी राहुल रवानी के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिजन आज राहुल रवानी के शव के साथ कंपनी परिसर के सामने धरने पर बैठ गए।

परिजनों की मांग – एक करोड़ रुपये मुआवजा

धरने पर बैठे परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग रखी है। उनका कहना है कि राहुल रवानी के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उन्हें तुरंत उचित आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

विधायक जयराम महतो ने दिया समर्थन

धरना स्थल पर डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे और परिजनों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से वार्ता करते हुए कहा कि मृत कर्मी की पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह नियोजन का लाभ उठा सकें।
विधायक ने सुझाव दिया कि प्रबंधन द्वारा घोषित 20 लाख रुपये मुआवजा और नियोजन के बदले हर माह दिए जाने वाली राशि को एकमुश्त भुगतान के रूप में आश्रितों को दिया जाए।

वार्ता विफल, धरना जारी

हालांकि, कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच अभी तक मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में धरना स्थल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है और परिजन न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…