,

काठीकुंड में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Pahariya girl gang raped in Kathikund, five accused arrested

रिपोर्ट- आगस्टीन हेम्बरम

दुमका। जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया, जिसमें तीन प्रमुख आरोपी और दो नाबालिग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • परमेश्वर मुर्मू के बेटे: 18 वर्षीय अविनाश मुर्मू और 26 वर्षीय बाबुजन मुर्मू
  • मुंशी मुर्मू के बेटे: 18 वर्षीय गैब्रियल मुर्मू
  • साथ में दो नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, घटना काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा पुल जंगल में रात करीब 12 बजे हुई। पीड़िता नाबालिग पहाड़िया युवती अपने पुरुष मित्र अजय देहरी के साथ पैदल जा रही थी। तभी पांच अज्ञात लड़के दो मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे और उसके पुरुष मित्र को धक्का-मुक्की कर वहाँ से भागा दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता पहाड़िया भाषा में बात कर रही थी, जिससे महिला पुलिस पदाधिकारी ने महिला अनुवादक की मदद से उसका बयान दर्ज किया।

पुलिस कार्रवाई

इस घटना के संबंध में काठीकुंड थाना कांड संख्या 140/2025 के तहत धारा 70(2) बीएनएस और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल—होंडा साइन और ब्लू कलर ग्लैमर—भी जब्त की गई हैं।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, पुअनि विवेक विल्सन वायपाई और पुअनि मानकी हाईबुरु शामिल थे।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…