,

ओवैसी का केंद्र पर समर्थन: बोले – सिंधु जल संधि का निलंबन स्वागत योग्य, लेकिन पानी का क्या होगा? कश्मीरियों पर भी दी अहम टिप्पणी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। उन्होंने न केवल हमले की तीव्र निंदा की बल्कि सिंधु जल संधि को निलंबित करने के सरकार के फैसले की सराहना भी की।

ओवैसी ने कहा कि सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा, “यह निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन अब सवाल यह है कि जो पानी पाकिस्तान को नहीं जाएगा, उसे हम कहां संग्रहित करेंगे?” उन्होंने इस पूरे मुद्दे को राजनीति से ऊपर बताते हुए कहा कि जो भी निर्णय देशहित में होगा, वे उसका समर्थन करेंगे।

पाकिस्तान पर सख्त एक्शन की वकालत

ओवैसी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देने वाला देश बताते हुए केंद्र सरकार से उस पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत आत्मरक्षा के तहत हवाई और समुद्री नाकेबंदी, हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध जैसे कड़े कदम उठा सकता है।

कश्मीरियों को लेकर जताई चिंता

ओवैसी ने इस मौके पर कश्मीरियों और कश्मीरी छात्रों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की, यह निंदनीय है, लेकिन इसकी आड़ में सभी कश्मीरियों को निशाना बनाना गलत है।” उन्होंने सुरक्षा बलों की तैनाती में हुई देरी पर भी सवाल उठाया और पूछा कि बैसरन मैदान में समय रहते सीआरपीएफ क्यों नहीं भेजी गई।

सर्वदलीय बैठक में कई प्रमुख नेता हुए शामिल

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि मंगलवार को आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए हमला किया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी। यह हमला पुलवामा (2019) के बाद घाटी में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।

डेमी मूर – वो अभिनेत्री जिसने हॉलीवुड में महिलाओं के लिए नए मापदंड बनाए…यह भी पढ़े

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय