बोकारो में पोषण माह की शुरुआत, डीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nutrition month begins in Bokaro, DC flags off awareness chariot

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बोकारो जिले में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


डीसी और उपायुक्त ने किया शुभारंभ

बोकारो डीसी अजय नाथ झा और डीसी शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से डीसी ऑफिस परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

  • इस दौरान कुपोषण मुक्त बोकारो अभियान की दिशा में हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई।
  • मौके पर पोषण सखी और समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

कुपोषण मुक्त बोकारो का लक्ष्य

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि इस जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य है—

  • कुपोषित बच्चों को हेल्दी फूड उपलब्ध कराना।
  • आने वाली पीढ़ी को कुपोषण से बचाने के लिए समाज को जागरूक करना।
  • पूरे जिले को कुपोषण मुक्त बनाना।

उन्होंने कहा कि हमारे पास जो कुपोषित बच्चों का आंकड़ा है, उन्हें संतुलित आहार देकर स्वस्थ बनाना हमारी प्राथमिकता है।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर