महाकुंभ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को मिलेगा स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा का लाभ, सीएम योगी देंगे सार्टिफिकेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025 को सीएम योगी के विजन के मुताबिक स्वच्छ और स्वस्थ महाकुम्भ बनाने का मिशन रखा गया है। महाकुम्भ से स्वच्छता और ग्रीन महाकुम्भ का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित करना है। इस दिशा में मेला प्राधिकरण प्रयागराज जहां एक ओर 1.5 लाख शौचालय स्थापित कर रहा हैं तो वही दूसरी ओर दस हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी पूरे मेले के दौरान कार्यरत रहेंगे। सीएम योगी की पहल पर महाकुम्भ के स्वच्छताकर्मियों के स्वास्थ्य और जीवन सुरक्षा के लिए स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना लागू की गई है। जिसके तहत महाकुम्भ में संलग्न सभी स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को 2 लाख रुपए की जीवन बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपने हाथों से स्वच्छताकर्मियों को स्वच्छता मित्र बीमा योजना का सार्टिफिकेट दे कर करेंगे।

सीएम योगी अपने हाथों से देंगे स्वच्छता मित्र योजना के सार्टिफिकेट
महाकुम्भ 2025 के दिव्य-भव्य आयोजन में स्वच्छता और स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्वच्छता कार्यों में जुटे सफाईकर्मियों का भी खास ध्यान रखा गया है। महाकुम्भ में स्वच्छ कुम्भ कोष के माध्यम से स्वच्छताकर्मियों के बच्चों के लिए मेला क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय चलाया जा रहा है। साथ ही पहली बार महाकुम्भ में संलग्न स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को स्वच्छता मित्र सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। कुम्भ मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि महाकुम्भ में कार्यरत सभी स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को 2 लाख रूपये की सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके प्रीमियम की राशि स्वच्छ कुम्भ कोष से दी जाएगी, जिसकी बीमा अवधि 6 वर्ष के लिए है।

सीएम योगी करेंगे स्वच्छता वाहनों का लोकार्पण और स्वच्छता कर्मियों की रैली को दिखायेंगे हरी झण्डी
महाकुम्भ मेला विशेषकार्यधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया कि स्वच्छता मित्र सुरक्षा योजना का शुभारंभ सीएम योगी के प्रयागराज आगमन पर अपने हाथों से स्वच्छताकर्मियों को बीमा योजना का सार्टिफिकेट देकर करेंगे। महाकुम्भ में कार्यरत सभी स्वच्छताकर्मियों और नाविकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा सीएम योगी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सीएम महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगमन पर महाकुम्भ में स्वच्छता वाहनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही स्वच्छता कर्मियों की रैली को हरी झण्डी भी दिखाएगें।

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण