,

Korba मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, लापरवाही का आरोपों, परिजनों ने किया हंगामा

Korba

Report by: Umesh Dahariya

Korba: कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में 13 माह की एक मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

Korba: मुख्य गेट पर धरना, प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Korba: दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

Korba

अपनी इकलौती बच्ची को खो चुके माता-पिता अस्पताल गेट पर ही डटे रहे। परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Korba: अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, बढ़ा आक्रोश

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद मेडिकल कॉलेज का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। यहां तक कि फोन कॉल तक रिसीव नहीं किए गए। इससे प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Korba: प्रशासन ने की चर्चा, जांच की मांग

विरोध की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। हालांकि परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

read also: Illegal Sand Mining: केवई नदी पर माफियाओं का कब्जा, प्रशासन मौन! जेसीबी से धड़ल्ले से उत्खनन

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…