रिपोर्ट: लक्की भोंडेकर, एडिट- विजय नंदन
खैरागढ़ जिले के ठाना ठेलकाडीह पुलिस ने फर्जी फोन पे एप के जरिए डीजल ठगी करने वाले पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो स्कॉर्पियो वाहन, छह मोबाइल फोन, छह फर्जी नंबर प्लेट और 300 लीटर डीजल जप्त किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने हाल ही में खपरीखुर्द स्थित एस.के. पेट्रोल पंप से 5500 रुपये का डीजल फर्जी पेमेंट ऐप दिखाकर ठग लिया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने राजनांदगांव, खैरागढ़ और आसपास के 15 पेट्रोल पंपों में इसी तरह ठगी की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
अरमान मानकर
सतीश साहू
राजा मानकर
मोहित वर्मा
सूरज साहू
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





