झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 17 सितंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 17 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में आज दिनभर कई घटनाएँ सुर्खियों में रहीं। कहीं अस्पताल में अंधविश्वास का खेल देखने को मिला, तो कहीं बालू माफिया का आतंक। धनबाद से लेकर रांची तक अपराध, राजनीति और प्रशासन से जुड़ी खबरों ने ध्यान खींचा। आइए डालते हैं नज़र राज्य की 10 अहम खबरों पर:


1. पलामू में अंधविश्वास का खेल

पलामू के एक अस्पताल में अंधविश्वास का अजीब मामला सामने आया। एक महिला ने मृत युवक को जिंदा करने का दावा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और चेतावनी दी कि ऐसे भ्रम में न पड़ें।


2. चतरा में बालू माफिया का हमला

चतरा जिले में बालू माफिया ने चौकीदार को कुचल दिया। वह CO के साथ जब्त ट्रैक्टर को थाना ले जा रहा था। इस हादसे में चौकीदार के दोनों पैर टूट गए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।


3. रांची की जर्जर सड़कों पर उठ रहे सवाल

नवरात्रि शुरू होने में सिर्फ 6 दिन बाकी हैं, लेकिन रांची की कई सड़कें अब भी गड्ढों और जर्जर हालत में हैं। श्रद्धालुओं की आस्था इन टूटी-फूटी सड़कों पर भारी पड़ सकती है।


4. हजारीबाग में दो लूट कांड का खुलासा

हजारीबाग पुलिस ने CSP सेंटर और माइक्रोफाइनेंस कंपनी में हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।


5. दुर्गा पूजा में फ्लाईओवर की सुरक्षा चुनौती

रांची के तीन बड़े फ्लाईओवर पर दुर्गा पूजा के दौरान हजारों लोगों की आवाजाही होगी। लेकिन बिना तीसरी आंख (CCTV) के सुरक्षा देना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।


6. धनबाद की कोलियरी में आग

धनबाद की BCCL की बांसजोडा कोलियरी के CHP ट्रांसफार्मर हाउस में आग लग गई। आग से उत्पादन प्रभावित हुआ, हालांकि दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पा लिया।


7. झारखंड में शिक्षकों की भर्ती होगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बेरोजगारों को बड़ा अवसर मिलेगा।


8. JET 2025 के लिए आवेदन शुरू

झारखंड JET 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह परीक्षा OMR शीट पर दो पेपरों में होगी और 43 विषयों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।


9. रांची में बाइक बिक्री पर असर

GST और महंगाई का सीधा असर त्योहारी सीजन पर दिख रहा है। पिछले साल विश्वकर्मा पूजा के दिन 1145 लोगों ने नई बाइक खरीदी थी, जबकि इस बार केवल 400 लोग ही डिलीवरी लेने वाले हैं।


10. धनबाद में NIA-ATS की छापेमारी

धनबाद के वासेपुर इलाके में NIA और ATS की संयुक्त कार्रवाई हुई। शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी की गई और तलाशी के लिए कैश मशीन मंगवाई गई।

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest