झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 3 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 3 अगस्त 2025

आज के झारखंड न्यूज़ अपडेट्स में जानें शिबू सोरेन की तबीयत से लेकर टाइगर सफारी और भारी बारिश के अलर्ट तक की सभी अहम खबरें।

Contents
1. धनबाद में सिर्फ 1% किसानों को मिला पीएम खरीफ बीमा योजना का लाभ2. लातेहार में बनेगा टाइगर सफारी3. इंटरनेशनल मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़4. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन हेमरेज से पीड़ित5. शिबू सोरेन वेंटिलेटर पर6. जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या7. साहिबगंज में नाव पलटी8. बाथरूम में फिसले मंत्री रामदास सोरेन9. दुमका में बारिश से 2 की मौत10. रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे 3 बड़े पार्क11. झारखंड में 4 दिन की भारी बारिश का अलर्ट12. धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा13. शिबू सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी14. रांची में नया चोरी गैंग सक्रिय15.सोरेन सरकार लाएगी खासमहाल नीति16. धनबाद सदर अस्पताल में बड़े काम की शुरुआत17. महिला ने मरीज का बैग से उड़ाए 40 हजार रुपये18. रांची में भारी बारिश का रेड अलर्ट19. वासेपुर केस पर कोर्ट का फैसला20. धनबाद क्लब में मना सावन महोत्सव21. बीबीएमकेयू में फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल22. बोकारो में जलापूर्ति योजना का ट्रायल सफल23. बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी की कहानी24. बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव25. रांची में ट्रैफिक का वायरल वीडियो

1. धनबाद में सिर्फ 1% किसानों को मिला पीएम खरीफ बीमा योजना का लाभ

धनबाद में अधिकांश किसान अब तक पीएम खरीफ बीमा योजना से वंचित हैं, केवल 1% को ही फायदा मिल पाया।


2. लातेहार में बनेगा टाइगर सफारी

झारखंड सरकार ने लातेहार में टाइगर सफारी और गिरिडीह व दुमका में चिड़ियाघर बनाने की मंजूरी दी है। करीब 250 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे।


3. इंटरनेशनल मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने झारखंड में इंटरनेशनल मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। मास्टरमाइंड समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए, जो अमेरिका भेजने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगते थे।


4. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ब्रेन हेमरेज से पीड़ित

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट कर लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।


5. शिबू सोरेन वेंटिलेटर पर

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उन्हें जून के अंत में किडनी संबंधी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था।


6. जमशेदपुर में महिला की गला रेतकर हत्या

जमशेदपुर में एक महिला की हत्या उसके पति ने की और फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


7. साहिबगंज में नाव पलटी

साहिबगंज जिले में 32 यात्रियों को लेकर जा रही नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में एक की मौत हुई।


8. बाथरूम में फिसले मंत्री रामदास सोरेन

शनिवार सुबह नहाते समय मंत्री रामदास सोरेन गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल दिल्ली रेफर किया गया।


9. दुमका में बारिश से 2 की मौत

भारी बारिश से दुमका में मकान ढह गए। दो लोगों की मौत हुई और एक घायल का इलाज जारी है।


10. रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे 3 बड़े पार्क

सरकार ने 30 करोड़ की लागत से रांची स्मार्ट सिटी में इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क बनाने की मंजूरी दी है।


11. झारखंड में 4 दिन की भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची समेत 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक झमाझम बारिश की संभावना है।


12. धनबाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

वासेपुर में दो लड़कों की हत्या के मामले में धनबाद कोर्ट ने चार भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई।


13. शिबू सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हुए।


14. रांची में नया चोरी गैंग सक्रिय

चड्डी-बनियान गैंग के बाद अब वरियामाना चोरी गैंग सक्रिय है, जो सिर्फ मेटल की चोरी करता है।


15.सोरेन सरकार लाएगी खासमहाल नीति

खासमहल की जमीनों की जटिलता दूर करने के लिए सरकार नई नीति लागू करने जा रही है।


16. धनबाद सदर अस्पताल में बड़े काम की शुरुआत

80 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में थ्री फेज कनेक्शन और वायरिंग का काम शुरू होगा।


17. महिला ने मरीज का बैग से उड़ाए 40 हजार रुपये

धनबाद के सदर अस्पताल में मरीज के बैग से 40 हजार रुपये चोरी करने वाली महिला CCTV में कैद हुई।


18. रांची में भारी बारिश का रेड अलर्ट

DC ने रांचीवासियों को गाइडलाइंस जारी कीं। स्कूल 19 जून को बंद रहेंगे।


19. वासेपुर केस पर कोर्ट का फैसला

झारखंड की चर्चित हत्या मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।


20. धनबाद क्लब में मना सावन महोत्सव

सावन महोत्सव में रैंप वॉक प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें अंकिता अव्वल रहीं।


21. बीबीएमकेयू में फिर खुलेगा चांसलर पोर्टल

कम नामांकन के कारण बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय ने फिर से पोर्टल खोलने का निर्णय लिया।


22. बोकारो में जलापूर्ति योजना का ट्रायल सफल

जलमीनार का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जल्द ही ग्रामीणों को जलापूर्ति मिलेगी।


23. बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी की कहानी

500 रुपये इनाम पर अंग्रेजों को सौंपे गए बिरसा मुंडा को 7 गद्दारों ने पकड़ा था।


24. बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव

68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब मतपेटियों में कैद है।


25. रांची में ट्रैफिक का वायरल वीडियो

DC ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताते हुए सफाई दी कि कलेक्टर के लिए ट्रैफिक नहीं रोका जाता।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान