,

झारखंड की 25 बड़ी खबरें – 15 अगस्त 2025 अपडेट

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें – 15 अगस्त 2025 अपडेट

झारखंड में आज स्वतंत्रता दिवस का जश्न, तेज़ मानसून की बारिश, सुरक्षा इंतज़ाम, सड़क हादसे और प्रशासनिक निर्णय सुर्खियों में रहे। यहां जानिए राज्यभर की 25 अहम खबरें एक साथ।

Contents
1. झारखंड मानसून2. मोरहाबादी में झंडोत्तोलन की तैयारी3. पलामू में डूबने से हादसा4. पाकुड़ में भाजपा की तिरंगा यात्रा5. रांची का पहाड़ी मंदिर – आज़ादी की गवाही6. जामताड़ा में साइबर ठगी का खुलासा7. सीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा8. संस्थानों में झंडोत्तोलन9. जामताड़ा में मर्डर सीन रिक्रिएशन10. हाईकोर्ट की नाराजगी11. कोडरमा में युवक की संदिग्ध मौत12. देवघर में फोर स्टार होटल13. IAS विनय चौबे की बेल याचिका खारिज14. पतरातू में बिजली उत्पादन शुरू15. शिबू सोरेन श्राद्ध कर्म का 10वां दिन16. दुमका फ्लाइंग एकेडमी को मंजूरी17. स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल18. विधानसभा मानसून सत्र19. जमशेदपुर में पारिवारिक त्रासदी20. पलामू में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की आत्महत्या21. सीएम हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन नहीं करेंगे22. रांची में रजिस्ट्री कार्य ठप23. 27.48 करोड़ का बिजली बिल24. एचईसी सप्लाई कर्मियों की भूख हड़ताल25. सुरक्षा और मौसम पर नजर

1. झारखंड मानसून

18 अगस्त तक राज्य में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज़ हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है। इस बार राज्य में सामान्य से 34% अधिक बारिश दर्ज की गई।

2. मोरहाबादी में झंडोत्तोलन की तैयारी

राज्यपाल आज मोरहाबादी मैदान में झंडा फहराएंगे। 16 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं और बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

3. पलामू में डूबने से हादसा

कोयल नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग गहरे पानी में डूब गए। दोनों ममेरे भाई हैं, तलाश जारी है।

4. पाकुड़ में भाजपा की तिरंगा यात्रा

अंबेडकर चौक से शुरू हुई यात्रा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

5. रांची का पहाड़ी मंदिर – आज़ादी की गवाही

वह पेड़ जहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी, आज भी क्रांति की कहानी कहता है।

6. जामताड़ा में साइबर ठगी का खुलासा

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार। 1.37 लाख रुपये बरामद।

7. सीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा

25 किमी सड़क और 4000 स्ट्रीट लाइट तैयार। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

8. संस्थानों में झंडोत्तोलन

राज्यपाल मोरहाबादी में तिरंगा फहराएंगे, जबकि कई संस्थानों में सुबह से ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहे हैं।

9. जामताड़ा में मर्डर सीन रिक्रिएशन

CISF जवान की हत्या के आरोपी ने गांजा पीने से रोकने पर कनपटी पर गोली मार दी थी। पिस्टल बरामद।

10. हाईकोर्ट की नाराजगी

रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बावजूद सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने पर टिप्पणी – इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

11. कोडरमा में युवक की संदिग्ध मौत

शादी के तीन महीने बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला। आत्महत्या की आशंका।

12. देवघर में फोर स्टार होटल

114 करोड़ रुपये की लागत से PPP मोड में बनेगा 100 कमरों का होटल बैद्यनाथ विहार।

13. IAS विनय चौबे की बेल याचिका खारिज

शराब घोटाले के मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। 3 महीने से जेल में हैं।

14. पतरातू में बिजली उत्पादन शुरू

थर्मल पावर प्लांट से 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन। राज्य को औसतन 2000-2400 मेगावाट की जरूरत।

15. शिबू सोरेन श्राद्ध कर्म का 10वां दिन

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में पारंपरिक विधान पूरा किया। कल होगा दशकर्म।

16. दुमका फ्लाइंग एकेडमी को मंजूरी

25 साल बाद झारखंड को फ्लाइंग एकेडमी मिली। 40 लाख में बनेंगे पायलट।

17. स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल

मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल के झंडोत्तोलन से पहले परेड का अभ्यास हुआ।

18. विधानसभा मानसून सत्र

22 से 28 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन पेश होगा अनुपूरक बजट।

19. जमशेदपुर में पारिवारिक त्रासदी

पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

20. पलामू में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की आत्महत्या

सुसाइड नोट में पत्नी को संपत्ति में हिस्सा न देने की बात लिखी।

21. सीएम हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन नहीं करेंगे

आज रांची में राज्यपाल, दुमका में आयुक्त और जिलों में मंत्री तिरंगा फहराएंगे।

22. रांची में रजिस्ट्री कार्य ठप

ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री 4 दिन से बंद। लोग बैरंग लौट रहे हैं।

23. 27.48 करोड़ का बिजली बिल

जेबीवीएनएल ने एक उपभोक्ता को भेजा भारी-भरकम बिल।

24. एचईसी सप्लाई कर्मियों की भूख हड़ताल

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा – मांगें जायज हैं।

25. सुरक्षा और मौसम पर नजर

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान बारिश और सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रशासन सतर्क।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए