धमतरी में गुंडा-बदमाशों पर कसी नकेल, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
In Dhamtari, the goons and miscreants are put under control, the police gave a strict warning

रिपोर्टर: वैभव चौधरी | स्थान: धमतरी, छत्तीसगढ़
धमतरी जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए धमतरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के सभी थानों के निगरानीशुदा गुंडों और बदमाशों की विशेष बैठक (क्लास) लेकर उन्हें दो टूक शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यदि वे अपराध की ओर दोबारा कदम बढ़ाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मैदान में लगी बदमाशों की क्लास

धमतरी पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस विशेष कार्रवाई के तहत 121 निगरानीशुदा बदमाशों को बुलाकर पूछताछ की गई और सख्त चेतावनी दी गई कि:

“आपकी हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है। यदि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो बख्शे नहीं जाएंगे।”

184 गुंडों की बनी निगरानी सूची

पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 184 गुंडा-बदमाशों की सूची बनाई गई है। इनमें से अधिकांश के खिलाफ पहले से ही अपराधों का लंबा इतिहास है। धमतरी पुलिस का कहना है कि बाकी बचे बदमाशों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, और समय-समय पर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

अपराधियों को सख्त संदेश

धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करना और आमजन में यह विश्वास कायम करना कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

“हमने स्पष्ट कर दिया है कि अब अपराध सहन नहीं किया जाएगा। अपराधी या तो सुधर जाएं, या फिर कानून की कठोर सजा के लिए तैयार रहें।” – पुलिस अधिकारी

जनसुरक्षा के लिए सख्त निगरानी

पुलिस की इस सख्त कार्यवाही को स्थानीय जनता का भी समर्थन मिल रहा है। लोगों का मानना है कि गुंडा तत्वों पर समय रहते लगाम लगाई गई, तो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज