हज़ारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता: STF मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी अपराधी उत्तम यादव ढेर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
hazaribagh-stf-encounter-uttam-yadav-killed

रिपोर्ट- रूपेश कुमार दास, एडिट- विजय नंदन


झारखंड के हज़ारीबाग जिले में पुलिस और STF को शनिवार की रात एक बड़ी सफलता मिली। सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा–जबड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ में ₹50,000 का इनामी कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया।

कैसे हुई मुठभेड़

सूत्रों के अनुसार, STF जवानों पर उत्तम यादव ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे तुरंत चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने की पुष्टि

हज़ारीबाग एसपी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मुठभेड़ के दौरान उत्तम यादव को गोली लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की पुष्टि के बाद इलाके में फैली अफवाहों पर विराम लग गया।

अपराधों का लंबा इतिहास

  • उत्तम यादव ने हाल ही में कार्बाइन लेकर वीडियो वायरल किया था।
  • हज़ारीबाग के ज्वेलर्स दुकान गोलीकांड की जिम्मेदारी खुद ली थी।
  • चतरा, हज़ारीबाग और आसपास के जिलों में व्यवसायियों को धमकी व लेवी वसूली में शामिल था।
  • पुलिस प्रशासन को भी कई बार खुलेआम धमकी दे चुका था।

घटनास्थल से बरामदगी

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक अपाची बाइक बरामद की है। जांच टीम का कहना है कि उत्तम यादव के साथ अन्य अपराधी भी मौजूद हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इलाके में दहशत, पुलिस का नियंत्रण

मुठभेड़ की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और मीडिया को घटना स्थल पर जाने से रोका गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय