,

हजारीबाग: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने की दुकानों की जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh: Food Safety Officer inspected the shops

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

सफाई व स्वच्छता पर दिए निर्देश

हजारीबाग।
स्वास्थ्य, चिकित्सा-शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार रांची के निर्देश पर हजारीबाग में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मंजर हुसैन ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए।

बंसीलाल चौक और झंडा चौक में जांच

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम ने शहर के बंसीलाल चौक और झंडा चौक स्थित करीब 10 दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कपड़ों की सफाई, बर्तनों की उचित धुलाई और ठेला-खोमचा सहित पूरे परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने को कहा गया।

स्वच्छता को लेकर सख्त निर्देश

पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री से सीधे जनता के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदारों को समय-समय पर परिसर की सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने की चेतावनी भी दी गई।

टीम का सहयोग

इस कार्रवाई में विकास शर्मा, सुरज कुमार, शशि भूषण मुंडा और चालक धनेश्वर कुशवाह सहयोगी के रूप में शामिल रहे।

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड