गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र में 6 लाख की चोरी का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Giridih: Theft of Rs 6 lakhs revealed in Sariya police station area

रिपोर्ट- विवेक गुप्ता

चार अपराधी गिरफ्तार – दो अब भी फरार

गिरिडीह (झारखंड)। सरिया थाना क्षेत्र में 6 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। इस मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) धनंजय राम ने प्रेस वार्ता कर दी।

21 अगस्त की रात हुई थी चोरी

जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त की रात सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड निवासी कैलाश मंडल के घर चोरों ने धावा बोला था। इस दौरान करीब 6 लाख रुपये नगद, सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए। पीड़ित कैलाश मंडल ने 22 अगस्त को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी (कांड संख्या 150/2025, धारा 331(8) एवं 305(ए) बीएनएस)।

ऐसे पकड़े गए अपराधी

तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने 28 अगस्त को प्राथमिक अभियुक्त नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल और प्रदीप पासवान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए सुदेश पासवान उर्फ बाबूराम और मदन पंडित उर्फ चिंतामणि को भी दबोच लिया।

इनके बयान पर दो और आरोपियों – राधे पासवान और एक अज्ञात अपराधी – के नाम सामने आए, जो फिलहाल फरार हैं।

बरामदगी और नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार मोबाइल फोन (दो छोटे और दो बड़े) बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि इस चोरी की वारदात में झारखंड के अलावा बिहार के जमुई और कोडरमा जिलों के अपराधियों का नेटवर्क भी जुड़ा हुआ है।

पुलिस टीम की भूमिका

छापेमारी दल में एसडीपीओ धनंजय राम, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, एएसआई सरवन कुमार, गणेश लकड़ा समेत थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस की अपील

एसडीपीओ धनंजय राम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर