,

गिरिडीह: पारसनाथ जंगल में छापामारी, नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद

Giridih: Raid in Parasnath forest, Naxalites' explosive stock recovered

रिपोर्ट- कैफ गद्दी

गिरिडीह जिले में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पारसनाथ जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ विस्फोटक जखीरा बरामद किया है।

अभियान का नेतृत्व

यह अभियान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक और 154 बटालियन के कमांडेंट श्री सुनीलदत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर पारसनाथ जंगल के जोकाई नाला/चत्तरी कानाडीह इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

बरामद विस्फोटक सामग्री

छापामारी के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाया गया विस्फोटक जखीरा मिला, जिसमें शामिल है:

  • लगभग 300 मीटर कॉर्डेक्स वायर
  • 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन

पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।

नक्सलियों के मंसूबों पर लगा ब्रेक

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कर सकते थे। समय रहते कार्रवाई होने से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…