लोहरदगा में हाथी का कहर: काम से लौट रहे युवक को कुचलकर मार डाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Elephant havoc in Lohardaga: A young man returning from work was crushed to death

रिपोर्ट- अमित वर्मा

गांव में दहशत का माहौल

लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा कैरो थाना क्षेत्र के चाल्हो गांव में देर शाम हुआ, जब युवक काम से लौट रहा था।

हाथी के हमले में गई जान

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान इरफान अंसारी (पिता: याकुब अंसारी) के रूप में हुई है। काम निपटाकर घर लौट रहे इरफान को झुंड से भटके एक हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

गांव में दहशत और आक्रोश

कैरो थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड सक्रिय है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति आक्रोश साफ नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

शव को परिजनों को सौंपा गया

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

वन विभाग पर उठ रहे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग गंभीरता से काम नहीं कर रहा। हाल के दिनों में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।

यह घटना एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में हाथियों के खतरे को उजागर करती है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं आगे भी दोहराई जा सकती हैं।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर