,

आस्था ज्वेलर्स लूटकांड में खुलासा: मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

Disclosure in Aastha Jewelers robbery case: 3 arrested including the main accused

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो। चास पुलिस को आस्था ज्वेलर्स लूटकांड मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त करण कुमार उर्फ देवा और अभिषेक कुमार उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का सोना और चांदी का जेवर बरामद किया गया है।

करण कुमार की निशानदेही पर मिला हथियारों का जखीरा

गिरफ्तार आरोपी करण कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने सोना-चांदी दुकानदार सौरभ कुमार को भी पकड़ा। सौरभ के पास से दो देशी पिस्तौल, तीन मैगजीन और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में वैशाली जिले के करताहा थाना में मामला दर्ज कर सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभिषेक की निशानदेही पर सूरज कुमार भी गिरफ्तार

इसी कड़ी में अभिषेक कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया। उसके घर से एक पिस्तौल का मैगजीन बरामद किया गया। सूरज के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अब तक 9 गिरफ्तारियां

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने न केवल हथियार बरामद किए हैं बल्कि सोना और चांदी का लूटा गया जेवर भी बरामद कर लिया है।

अनुसंधान पूरा, केस पर कसा शिकंजा

एसपी ने आगे बताया कि इस लूटकांड का अनुसंधान अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और शहर में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…