,

DEFENCE – EAST TECH SYMPOSIUM 2025: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – झारखंड में रक्षा उद्योग की अपार संभावनाएं

defence-east-tech-symposium-2025-ranchi-hemant-soren-anil-chauhan

by: viajy nandan

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित DEFENCE – EAST TECH SYMPOSIUM 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में देशभर के रक्षा, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की और राज्य की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन पूर्वी भारत के लिए रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलते हैं।

उन्होंने झारखंड को रक्षा उत्पादन व टेक्नोलॉजी इनोवेशन के लिए उपयुक्त बताते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची और झारखंड की धरती पर इस तरह के आयोजन से युवाओं में तकनीकी नवाचार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सम्मेलन की विशेषताएं

  • रक्षा उत्पादन, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री के 100 से अधिक स्टॉल
  • देश के नामी-गिरामी उद्योगपतियों और सैन्य अधिकारियों की भागीदारी
  • झारखंड को रक्षा और तकनीकी निवेश के हब के रूप में पेश करने का अवसर

जोहार के साथ शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई, शुभकामनाएं और ‘जोहार’ देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस तरह के आयोजनों को हर संभव समर्थन देगी, जिससे झारखंड का विकास नई ऊँचाइयों पर पहुँचे।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…