,

फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले: क्या दुनिया में लौट रही है नई लहर?

BY: Yoganand Shrivastva

अगर आप मान बैठे हैं कि कोविड-19 का दौर अब बीत चुका है, तो सतर्क हो जाइए। दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। खासकर हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में संक्रमण की रफ्तार ने स्वास्थ्य एजेंसियों को चिंतित कर दिया है।

क्या खत्म हो चुका है कोरोना?

2020 से 2022 के बीच तबाही मचाने वाला कोरोना अब महामारी (Pandemic) की जगह एक स्थायी संक्रमण (Endemic) के रूप में देखा जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जैसे फ्लू या वायरल बुखार हमारे बीच रहता है, उसी तरह अब कोरोना भी खत्म नहीं होगा — बल्कि इससे साथ जीना सीखना होगा

हांगकांग में फिर से बढ़ी चिंता

हाल ही में हांगकांग में 3 मई के दिन 31 मौतें सिर्फ कोरोना संक्रमण की वजह से दर्ज की गईं। संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से कोविड गाइडलाइंस (मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइज़ेशन) का पालन करने की अपील की है।

सिंगापुर में हाई अलर्ट

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि मई 2025 में कोरोना के मामले 28% तक बढ़े हैं। पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते 14,200 नए केस सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30% का इजाफा हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि अभी तक इस नए वेरिएंट को लेकर किसी अत्यधिक गंभीर खतरे की पुष्टि नहीं हुई है।

कोविड का नया सब-वैरिएंट: JN.1

सामने आया नया वेरिएंट JN.1, ओमिक्रॉन के उप-प्रकार BA.2.86 का वंशज है। यह वैरिएंट भले ही भारत में नया हो, लेकिन इसे पहले अमेरिका, यूरोप, चीन और सिंगापुर जैसे देशों में देखा जा चुका है। वैज्ञानिक इसे लेकर नजर बनाए हुए हैं, हालांकि अभी तक इसके अधिक घातक या अत्यधिक संक्रामक होने के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं।

क्या लौट सकती है नई लहर?

फिलहाल यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि पूरी दुनिया में कोविड की नई लहर लौट रही है, लेकिन एशिया के कई देशों में संक्रमण की रफ्तार और अस्पतालों की स्थिति जरूर चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि सावधानी और निगरानी ही इस स्थिति से निपटने का सबसे बेहतर तरीका है।

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट