,

झारखंड में कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बड़ी पहल

Chief Minister Hemant Soren's major initiative on coal mining affected areas in Jharkhand

रांची, 26 अगस्त 2025।

केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री संग हुई बैठक
झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में कोयला खनन से प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं, पर्यावरणीय प्रभाव, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

खनन के बाद जमीन लौटे रैयतों को

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि खनन कार्य संपन्न हो जाने के बाद जमीन को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उस भूमि को मूल रैयतों को लौटाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम खनन प्रभावित लोगों के अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में बेहद अहम होगा।

पुनर्वास, रोजगार और पर्यावरणीय संतुलन पर जोर

श्री सोरेन ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन से प्राप्त राजस्व का उपयोग स्थानीय विकास कार्यों में होना चाहिए।

केंद्र ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र मिलकर समाधान खोजेंगे और झारखंड के विकास एवं जनता की भलाई के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, खान सचिव श्री अरवा राजकमल, खान निदेशक श्री राहुल सिन्हा, CMPDI के सीएमडी श्री मनोज कुमार, BCCL के सीएमडी श्री समीरन दत्ता, CCL के सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह एवं BCCL के डीटी श्री एम.के. अग्रवाल उपस्थित थे।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…