,

हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: तीन इनामी नक्सली ढेर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big success of security forces in Hazaribagh: Three reward-carrying Naxalites killed

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

अमित शाह बोले– नक्सलवाद अब अंतिम दौर में

हजारीबाग (झारखंड)। झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में तीन कुख्यात इनामी नक्सली मार गिराए गए हैं, जबकि कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है।

करोड़ों के इनामी नक्सली ढेर

सोमवार तड़के गोरहर थाना क्षेत्र के पतितिरी गांव में घंटों चली मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सली मार गिराए गए। इनमें शामिल हैं–

  • सहदेव सोरेन, जिस पर ₹1 करोड़ का इनाम था
  • रघुनाथ हेम्ब्रम, जिस पर ₹25 लाख का इनाम घोषित था
  • बिरसेन गंझू, जिस पर ₹10 लाख का इनाम था

घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने तीन एके-47 राइफल, बड़ी संख्या में कारतूस और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।

घायल जवान खतरे से बाहर

मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीजीपी ने बताया संयुक्त सफलता

झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस अभियान को सुरक्षा बलों और इंटेलिजेंस की संयुक्त जीत बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड के उत्तरी इलाके पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 29 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए