,

हजारीबाग: लगातार बारिश से गोंदा डैम में बढ़ा जलस्तर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Hazaribagh: Water level rises in Gonda Dam due to continuous rain

REPORT- RUPESH SONI, BY- ISA AHMAD

नावाडीह और लुटा के घर जलमग्न

हजारीबाग। जिले के कटकमदाग प्रखंड के लुटा और नावाडीह क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गोंदा डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में खतरे के हालात बने हैं। डैम में लबालब पानी भर जाने से जर्जर बांध पर दबाव बढ़ गया है और नावाडीह गांव में कई घरों तक पानी प्रवेश कर गया है।


ग्रामीणों के घर और खेत प्रभावित

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नावाडीह निवासी महेंद्र राम और जितेंद्र राम के घरों तक डैम का पानी पहुंच चुका है। वहीं विजय राम और आशीष राम द्वारा घर निर्माण के लिए रखे गए ईंट, बालू और छरी पानी में डूब गए हैं। चंदर राम के खेत जलमग्न हो गए हैं और डैम के दक्षिणी इलाके में कई किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है।

प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष और सलगावां पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार ओझा मौके पर पहुंचे और प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल जल पथ प्रमंडल के अधिकारियों को स्थिति की सूचना दी। विभाग ने आश्वासन दिया है कि वैकल्पिक निकासी व्यवस्था के जरिए डैम का पानी नियंत्रित किया जाएगा।


डैम की पुरानी संरचना और निकासी में बाधा

गोंदा डैम का निर्माण डीवीसी ने वर्ष 1952-53 में कराया था। इसके बाद डैम की सफाई और गहरीकरण नहीं हुआ। बरसात के दौरान किनारे की मिट्टी भर जाने से जलधाराएं रुक गई हैं। पहले डैम का पानी सिंचाई और आवश्यकतानुसार नहरों के माध्यम से निकाला जाता था, लेकिन निकासी स्थल पर मिट्टी और ईंट-पत्थर भर जाने के कारण पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है।

विभाग ने पश्चिम दिशा में जेसीबी से नाला बनाकर वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था की है, लेकिन यहां से पर्याप्त मात्रा में पानी बाहर नहीं निकल पा रहा। इस कारण ग्रामीणों में बांध टूटने और गांवों में जलभराव की चिंता बनी हुई है।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए