,

बाघमारा: अपराध की साजिश रचने से पहले पुलिस ने युवक को हथियार के साथ दबोचा

Baghmara: Police nab youth with weapon before he could plot crime

रिपोर्ट- सुधीर कुमार सिंह

बाघमारा, सुधीर कुमार सिंह
बाघमारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बढई बस्ती शिव मंदिर के पास से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियार के साथ एक युवक बढई बस्ती इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सोनारडीह, बरोरा और मधुबन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।


हथियार और मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से

  • एक लोडेड देशी कट्टा,
  • एक जिंदा कारतूस,
  • और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान रितिक शर्मा, निवासी सोनारडीह, के रूप में हुई है।


एसडीपीओ ने दी जानकारी

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रितिक शर्मा आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उसके अन्य साथियों की भी पहचान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कुछ नाम चिह्नित हो गए हैं, लेकिन अनुसंधान के दौरान फिलहाल उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…