,

बाघमारा हादसा: बीसीसीएल न्यू मधुबन वाशरी का सेलो धराशायी

Baghmara accident: Cello of BCCL New Madhuban Washery collapsed

रिपोर्ट- सुधीर कुमार सिंह

5 हजार टन कोयला गिरा; एक कर्मी टावर में फंसा, रेस्क्यू जारी

बाघमारा के बीसीसीएल ब्लॉक-2 स्थित न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। वाशरी का नंबर-1 सेलो अचानक धराशायी हो गया, जिससे करीब 5 हजार टन वाश कोयला मलबे के साथ नीचे गिर पड़ा। हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में नंबर-3 सेलो में तैनात एक कर्मी फंस गया है। उसे सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


रेस्क्यू ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे की मदद

फंसे हुए कर्मी को निकालने के लिए जिला प्रशासन और बीसीसीएल की संयुक्त टीम लगातार प्रयास कर रही है।

  • बोकारो से बड़ा एयर सर्विस कीरान मंगवाया गया है।
  • ड्रोन कैमरे के जरिए सेलो के अंदर की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
  • मौके पर सुरक्षा कर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तैनात है।

हादसे पर ग्रामीणों का आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि:

  • डेढ़ साल पहले ही इस वाशरी का उद्घाटन कोयला मंत्री ने ऑनलाइन किया था।
  • इतने कम समय में ही इतना बड़ा हादसा होना निर्माण की गुणवत्ता और प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है।
    ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विधायक शत्रुघ्न महतो का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा:

“इतनी बड़ी परियोजना में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। दोषी ठेकेदारों और प्रबंधन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फंसे हुए कर्मी को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”


प्रशासन और बीसीसीएल की निगरानी

  • जिला प्रशासन और बीसीसीएल की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रखे हुए हैं।
  • उच्च अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।
  • कोयले के मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…