,

बोकारो की बहू मानवी सिंह जाएगी विदेश, थाईलैंड में देगी भक्ति संगीत की प्रस्तुति

Bokaro's daughter-in-law Manvi Singh will go abroad, will present devotional music in Thailand

रिपोर्ट – संजीव कुमार

बोकारो। बिहार के पटना मूल की और बोकारो की बहू मानवी सिंह ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। नवरात्र के पावन अवसर पर मानवी सात समंदर पार थाईलैंड में भक्ति संगीत की प्रस्तुति देने जा रही हैं। वहां हिंदू समाज द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में वे लगातार 10 दिनों तक भजनों से भक्ति रस घोलेंगी।

मानवी फिलहाल बोकारो में अपने सास-ससुर, पति और बच्चों के साथ रहती हैं। साल 2010 में उनकी शादी बोकारो में हुई थी। शादी के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल कर सरस्वती विद्या मंदिर में 6 वर्षों तक शिक्षक की भूमिका निभाई। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उन्होंने नौकरी छोड़ पूरी तरह संगीत की ओर रुख किया और महज 4 सालों में सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना ली।

मानवी ने बताया कि बचपन से ही उन्हें गायन का शौक था, लेकिन मायके में रूढ़िवादी सोच के कारण परिवार ने कभी समर्थन नहीं किया। हालांकि, ससुराल में आकर उन्हें पूरा सहयोग मिला। पति, सास-ससुर और बच्चों ने हमेशा उनका साथ दिया। मानवी कहती हैं कि आज जिस मुकाम पर वे खड़ी हैं, उसमें उनके ससुराल वालों का योगदान सबसे बड़ा है।

सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी और अब वे पहली बार खुद के दम पर विदेश जा रही हैं। मानवी का कहना है कि जब वह थाईलैंड में मंच पर भक्ति गीत गाएंगी, तो यह उनके लिए न सिर्फ गर्व का क्षण होगा बल्कि यह उनके परिवार और शहर के लिए भी सम्मान की बात होगी।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…