,

मधुपुर: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Madhupur: 55-year-old man died after being hit by an unknown train

रिपोर्ट – इम्तियाज अंसारी, मधुपुर

मधुपुर। मधुपुर-जोड़ामो रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार को पोल संख्या 291/31 के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में भी सनसनी फैल गई है।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…