,

गढ़वा में कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर का विवादित बयान

Controversial statement of Congress leader Rajesh Thakur in Garhwa

रिपोर्ट- धर्मेद्र कुमार

भाजपा पर साधा निशाना

गढ़वा पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा को कब्र में डालने का काम किया – ठाकुर

राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में भाजपा का अस्तित्व लगातार कमजोर हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा के पास 25 सीटें थीं, लेकिन इस बार वह घटकर 21 पर सिमट गई है। इसे उन्होंने भाजपा के कब्र में जाने की स्थिति बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी एक सार्वजनिक मंच से भाजपा को कब्र में डालने की बात कही थी। जब इस बयान पर मीडिया ने राजेश ठाकुर से सवाल पूछा, तो उन्होंने उसी संदर्भ में यह बयान दिया।

भाजपा पर लगाए आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के लोग जब कांग्रेस के नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक बातें करते हैं, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। लेकिन जब उन्हीं पर सवाल उठते हैं, तो वे रोने लगते हैं। उन्होंने भाजपा की तुलना आसमान की ओर थूकने से की और कहा कि “थूक अंत में उन्हीं के चेहरे पर गिरता है।”

संगठनात्मक चुनाव को लेकर पहुंचे गढ़वा

राजेश ठाकुर ने यह भी कहा कि इस बार झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव हो रहा है। इसी सिलसिले में वे गढ़वा आए हैं ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जा सके।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…