रिपोर्ट- रूपेश सोनी
बरही, हजारीबाग। नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू आज 27 अगस्त को बरही पहुंचे और तिलैया जलाशय को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के साथ विस्तार से चर्चा की।
तिलैया जलाशय में पर्यटन विकास की संभावनाएँ
मंत्री ने कहा कि तिलैया जलाशय प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और इसे पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
बरही वन विभाग के गेस्ट हाउस में मंत्री ने उपायुक्त के साथ पर्यटन और अन्य संबंधित क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री मनोज यादव भी उपस्थित रहे।
डीएमएफटी मद से संचालित मत्स्य केज कल्चर का निरीक्षण
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने तिलैया डैम में मत्स्य पालन के लिए डीएमएफटी द्वारा संचालित फिश केज कल्चर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में स्थानीय मत्स्यपालकों के लिए असीम संभावनाएँ हैं।
इस मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे और मत्स्य पालन के विकास एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।





