,

जमुआ में बड़ी कार्रवाई: ज्वेलर्स में डकैती की योजना बनाते 5 अपराधी गिरफ्तार

Big action in Jamua: 5 criminals arrested while planning robbery in jewelers

रिपोर्ट- कैफ गद्दी

गिरिडीह (जमुआ)। पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे 5 अपराधियों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। इन अपराधियों के पास से हथियार, बाइक और कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत का माहौल है।

गुप्त सूचना पर छापामारी

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि जमुआ थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय गिरोह KD ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी

छापामारी दल ने जमुआ रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पांच अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में अमरदीप सोनी, सुधीर पोद्वार, संजय सोनी, रोहित कुमार सोनी और सुनील भाष्कर शामिल हैं। हालांकि मौके का फायदा उठाकर तीन अपराधी अंधेरे में फरार हो गए।

हथियार और बाइक बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, तीन कारतूस, पांच मोबाइल, गैस कटर, सब्बल और दो मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस का कहना है कि ये सभी उपकरण KD ज्वेलर्स में डकैती को अंजाम देने के लिए जुटाए गए थे।

अपराधियों ने किया स्वीकार

पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने KD ज्वेलर्स, जमुआ में डकैती की योजना स्वीकार कर ली है। इनके खिलाफ जमुआ थाना कांड संख्या 193/2025 भादवि व आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फरार अपराधियों की तलाश जारी

पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बाकी अपराधी भी सलाखों के पीछे होंगे।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…