जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara Police's big action: Four cyber criminals arrested

रिपोर्ट- रतन कुमार मंडल

लाखों की नकदी व मोबाइल बरामद

जामताड़ा। साइबर अपराध के गढ़ कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,11,000 नगद, 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, 1 चेकबुक, 1 पैन कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर-बाथानटांड़ स्थित पलाश झाड़ी इलाके में साइबर अपराधी सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान साइबर डीएसपी देवेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक हीरालाल महतो, बिनोद सिंह, सहायक अवर निरीक्षक स्टेनली हेम्ब्रम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

पुलिस ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की है –

  1. रोहित कुमार मंडल (25 वर्ष), ग्राम कुरता
  2. खोगेन दाँ (21 वर्ष), ग्राम विष्टोपुर
  3. कैलाश मंडल (38 वर्ष), ग्राम मुरलीडीह
  4. चन्द्रमोहन मंडल (34 वर्ष), ग्राम मुरलीडीह

इस तरह करते थे ठगी

जांच में सामने आया कि ये सभी अपराधी फिशिंग के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी चुराकर ठगी करते थे।

  • खोगेन दाँ और रोहित मंडल ठगी की रकम निकालकर कमीशन काटते और फिर बाकी रकम अन्य साइबर गिरोह को बांट देते थे।
  • छानबीन में खुलासा हुआ कि हाल ही में खोगेन दाँ ने कैलाश मंडल को ₹1 लाख कमीशन के रूप में दिए थे।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार साइबर अपराधियों का नेटवर्क बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक फैला हुआ है। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

केस दर्ज, भेजा गया जेल

इस कार्रवाई के बाद जामताड़ा साइबर थाना में केस संख्या 56/25 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sukma Development: सुकमा के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में सरकार के बड़े कदम

Sukma Development: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर