ईचाक में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, छह आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Police raid on gambling den in Ichak, six accused arrested

रिपोर्ट- रूपेश सोनी

हजारीबाग। जिले के ईचाक थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात बरकाकला गांव में जुआ अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और ₹1,19,960 नकद सहित ताश के छह बंडल बरामद किए गए। हालांकि कुछ आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

कैसे हुई कार्रवाई?

ईचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। ईचाक थाना और पदमा ओपी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –

  • प्रदीप मेहता
  • गणेश प्रसाद मेहता
  • राजन कुमार
  • बंगाली प्रसाद महतो
  • अनिल मेहता
  • राहुल कुमार

सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस का बयान

अवर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा –

“इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी। फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।”

आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने