झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 23 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें: 23 अगस्त 2025

झारखंड की राजनीति, अपराध, मौसम और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हर अहम अपडेट आपके लिए एक ही जगह। विधानसभा सत्र की हलचल से लेकर लगातार बारिश से बने हालात और हाईकोर्ट के सख्त निर्देश तक, यहां पढ़ें आज यानी 23 अगस्त 2025 की टॉप 25 खबरें।

Contents
1. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू2. हजारीबाग: तेल से भरा ट्रक पलटा3. रांची: 500 बड़े बकायेदारों को नोटिस4. पलामू: गहना साफ करने के बहाने ठगी5. रांची यूनिवर्सिटी विवाद6. चतरा: अवैध अफीम बरामद7. हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल8. कोडरमा: किशोर ने की आत्महत्या की कोशिश9. फार्मेसी कॉलेजों की जांच10. धनबाद: वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया11. BIT में छात्रा से छेड़छाड़ पर कोर्ट सख्त12. चतरा: लगातार बारिश से तबाही13. RIMS रांची में बड़ी घटना14. पाकुड़: ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा15. झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून16. साहिबगंज: जाली नोट तस्कर गिरफ्तार17. RIMS की व्यवस्था पर सवाल18. धनबाद: सड़क हादसा19. शहीद की अंतिम इच्छा पूरी20. धनबाद: जलजमाव से लोग परेशान21. पलामू-गढ़वा में भारी बारिश का अलर्ट22. धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़23. वैश्य विकास समिति का कार्यक्रम24. जीवन दर्शन पर प्रवचन25. बाढ़ से बचाव के लिए कदम

1. झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

पहले दिन 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। इस सत्र में कुल चार कार्य दिवस होंगे।

2. हजारीबाग: तेल से भरा ट्रक पलटा

दनुआ घाटी में फॉर्च्यून तेल से भरा ट्रक पलटने से चालक और सहचालक घायल। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेल लूट लिया।

3. रांची: 500 बड़े बकायेदारों को नोटिस

नगर निगम ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर 10 दिन में टैक्स जमा करने का निर्देश दिया, वरना भवन सील होंगे।

4. पलामू: गहना साफ करने के बहाने ठगी

महिला ने मुफ्त में गहने साफ कराने के चक्कर में सोने की चेन गंवाई।

5. रांची यूनिवर्सिटी विवाद

स्नातक चौथे सेमेस्टर की भूगोल की कॉपियां गायब, छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी।

6. चतरा: अवैध अफीम बरामद

10 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक और एक पिकअप जब्त।

7. हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

टेट कराने का इरादा है या नहीं, और कब तक प्रक्रिया पूरी होगी – राज्य सरकार से जवाब तलब।

8. कोडरमा: किशोर ने की आत्महत्या की कोशिश

दादी और बुआ के व्यवहार से परेशान होकर व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा।

9. फार्मेसी कॉलेजों की जांच

राज्य में संचालित 8 कॉलेजों का निरीक्षण, तीन को बंद करने की सिफारिश की गई।

10. धनबाद: वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया

पुलिस ने सरगना समेत तीन को गिरफ्तार कर पांच चोरी की बाइक बरामद की।

11. BIT में छात्रा से छेड़छाड़ पर कोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 28 अगस्त तक जवाब मांगा।

12. चतरा: लगातार बारिश से तबाही

5 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, कई गांव डूबे और स्कूलों में पानी घुसा।

13. RIMS रांची में बड़ी घटना

कैंटीन की चाय पीने के बाद डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती।

14. पाकुड़: ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा

कारीगर ने ही दुकान से चांदी और मोबाइल चुराए, दो दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था।

15. झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून

चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, रांची में यलो अलर्ट जारी।

16. साहिबगंज: जाली नोट तस्कर गिरफ्तार

बांग्लादेश से नकली नोट लाने वाला पकड़ा गया, 500 के 5 हजार जाली नोट बरामद।

17. RIMS की व्यवस्था पर सवाल

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा – एक्ट नहीं, सुधार की ठोस योजना बताएं।

18. धनबाद: सड़क हादसा

तोपचांची में ट्रेवल्स और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल।

19. शहीद की अंतिम इच्छा पूरी

धनबाद में शहीद रामबाबू की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, नाम रखा गया “राम्या”।

20. धनबाद: जलजमाव से लोग परेशान

नालियों की सफाई न होने से मरीज और स्कूली बच्चों को दिक्कत।

21. पलामू-गढ़वा में भारी बारिश का अलर्ट

अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून, चतरा में तबाही और सरायकेला में दो मौतें।

22. धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

रांची में दादीजी को मेहंदी-चुनरी अर्पित कर 501 महिलाओं ने मंगल पाठ किया।

23. वैश्य विकास समिति का कार्यक्रम

आज प्रभातफेरी निकालने का ऐलान किया गया।

24. जीवन दर्शन पर प्रवचन

रांची में सुरेश ने कहा – 11 कर्तव्यों का पालन करने से आनंद और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

25. बाढ़ से बचाव के लिए कदम

सरायकेला में डैम को अतिक्रमण से बचाने के लिए GPS पिलर लगाए जाएंगे।

Aaj ka Panchang: जानकी नवमी और श्री हरि जयंती पर बन रहे विशेष योग

शनिवार, 25 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest