,

बोकारो: सड़कों पर स्टंट करने वाले बाइकर्स पर पुलिस की सख्ती

Bokaro: Police strict on bikers doing stunts on roads

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो (झारखंड)

फुसरो बाजार की सड़कों पर बाइकर्स स्टंट और ओवर स्पीड को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। बेरमो थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़कर थाने लाया और उसे फटकार लगाई।

पुलिस ने दी चेतावनी

थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराए। साथ ही युवक से कैमरे के सामने अपने साथी युवाओं से अपील कराई कि वे भी सड़क पर खतरनाक स्टंट और तेज रफ्तार से बचें।
पुलिस ने उससे बांड भरवाकर छोड़ दिया।

क्षेत्रवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, क्षेत्रवासी अजित यादव, नीरज कुमार, कोमल कुमारी और मनीष कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि युवा बाइकर्स सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले युवक को पकड़ा।

पुलिस का संदेश: “रील सुधर सकती है, रियल नहीं”

पुलिस पदाधिकारियों ने युवक को समझाते हुए कहा—
“रील तो सुधर सकती है, लेकिन रियल लाइफ में कोई गुंजाइश नहीं रहती।”
युवाओं को संदेश दिया गया कि वे सोशल मीडिया के लिए स्टंट करने के बजाय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…