,

झारखंड की 25 बड़ी खबरें 8 अगस्त 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें 8 अगस्त 2025

झारखंड से 8 अगस्त 2025 की 25 बड़ी खबरें एक ही जगह पढ़ें। मौसम, अपराध, प्रशासनिक कार्रवाइयों और सामाजिक घटनाओं से लेकर त्यौहार की तैयारियों तक का पूरा अपडेट यहां जानें।

Contents
1. धनबाद – रेल पुल अंडरपास में जलभराव और जाम2. हजारीबाग – शव को 5 किमी खटिया पर ढोना पड़ा3. पलामू – गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का ट्रांसफर4. जमशेदपुर – बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा5. डोबो पुल बना सुसाइड पॉइंट6. हजारीबाग – पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश7. चतरा – 5 लाख की अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार8. जमशेदपुर – युवक की आत्महत्या9. रामगढ़ – सीएम ने तीन कर्म दिन की परंपरा निभाई10. गिरिडीह – कुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव11. यूपी – कुख्यात अपराधी आशीष रंजन का एनकाउंटर12. रांची – 800 करोड़ GST घोटाले में ईडी रेड13. लातेहार – तेज रफ्तार हाइवा ने किसान को कुचला14. IIM रांची – देश का पहला संस्थान जहां मिड-टर्म खत्म15. झारखंड में मानसून एक्टिव16. रांची – पहली बार डिफेंस एक्सपो 17 सितंबर से17. रांची – 3 आदिवासी युवाओं का स्टार्टअप18. रांची – अवैध निर्माण विवाद19. रांची – पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को राखी20. रांची यूनिवर्सिटी – पीएचडी इंट्रेंस पर रोक21. दिन बाद अटका में बिजली बहाल22. डीएवी छात्रों का थाने भ्रमण23. रक्षाबंधन – कल मनाया जाएगा24. रांची – झिरी में सफाई पर नोटिस25. रांची – हस्तकरघा दिवस पर गवर्नर का संदेश

1. धनबाद – रेल पुल अंडरपास में जलभराव और जाम

डीसी, एसएसपी और विधायक ने मौके का निरीक्षण किया। कल से फेवर ब्लॉक्स बिछाने का काम शुरू होगा ताकि पानी निकासी और यातायात की समस्या दूर की जा सके।


2. हजारीबाग – शव को 5 किमी खटिया पर ढोना पड़ा

सड़क और पुल न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत। बारिश के मौसम में यह समस्या और विकराल हो जाती है।


3. पलामू – गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का ट्रांसफर

चाईबासा से पलामू जेल में शिफ्ट होगा, मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


4. जमशेदपुर – बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा

पुरानी रंजिश के चलते 3 महिलाओं ने धारदार हथियार से हत्या की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।


5. डोबो पुल बना सुसाइड पॉइंट

7 दिनों में चार लोग पुल से कूद चुके हैं। प्रशासन ने पुल पर जाली लगाने का निर्णय लिया।


6. हजारीबाग – पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

चार दिन से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।


7. चतरा – 5 लाख की अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पाखा नाला के पास पुलिस ने छापेमारी कर तस्करों को पकड़ा।


8. जमशेदपुर – युवक की आत्महत्या

बुधवार रात दुपट्टे से फांसी लगाई। सुबह दरवाजा न खुलने पर खुलासा हुआ।


9. रामगढ़ – सीएम ने तीन कर्म दिन की परंपरा निभाई

पारंपरिक विधि से श्राद्धकर्म, राज्यपाल भी पहुंचे नेमरा गांव।


10. गिरिडीह – कुएं में मिला लापता व्यक्ति का शव

चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका।


11. यूपी – कुख्यात अपराधी आशीष रंजन का एनकाउंटर

डिप्टी मेयर हत्याकांड में शामिल, AK-47 से फायरिंग के बाद STF ने ढेर किया।


12. रांची – 800 करोड़ GST घोटाले में ईडी रेड

रांची, जमशेदपुर और कोलकाता में 8 ठिकानों पर छापेमारी।


13. लातेहार – तेज रफ्तार हाइवा ने किसान को कुचला

गुस्साए ग्रामीणों ने 5 घंटे सड़क जाम रखा।


14. IIM रांची – देश का पहला संस्थान जहां मिड-टर्म खत्म

अब ‘वर्किंग विद एआई’ प्रोजेक्ट से होगा मूल्यांकन।


15. झारखंड में मानसून एक्टिव

अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना, वज्रपात का अलर्ट।


16. रांची – पहली बार डिफेंस एक्सपो 17 सितंबर से

व्यापारियों को लाभ उठाने की सलाह दी गई।


17. रांची – 3 आदिवासी युवाओं का स्टार्टअप

जंगल की उपज से गांवों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं पायलट, डॉक्टर और इंजीनियर।


18. रांची – अवैध निर्माण विवाद

पड़ोसी का घर अवैध बताने वाले का घर भी अवैध निकला, दोनों पर केस होगा।


19. रांची – पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को राखी

पीसीसीएफ संजीव कुमार ने अभियान चलाकर संदेश दिया।


20. रांची यूनिवर्सिटी – पीएचडी इंट्रेंस पर रोक

2374 अभ्यर्थियों की 47.5 लाख रुपये फीस अटकी।


21. दिन बाद अटका में बिजली बहाल

गिरिडीह के अटका गांव में 10 दिन बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।


22. डीएवी छात्रों का थाने भ्रमण

डीएवी स्कूल गिरिडीह के विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का दौरा कर कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।


23. रक्षाबंधन – कल मनाया जाएगा

श्रवण नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में बहनें दिनभर राखी बांधेंगी।


24. रांची – झिरी में सफाई पर नोटिस

सरकार और निगम को सफाई न करने पर नोटिस भेजा गया।


25. रांची – हस्तकरघा दिवस पर गवर्नर का संदेश

हस्तकरघा को हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक बताया।

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)